मसूरी : मसूरी विंटर लाइन महोत्सव में अबकी स्थानीय लोक कलाकारों संग दूसरे राज्यों के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में होने वाला कार्यक्रम की तैयारियां हो रही है। डीएम सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में अफसरों संग बैठक लेकर कई बड़े निर्देश दिए गए है। डीएम ने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रतिदिन के कार्यक्रम तय करने और प्रतिभाग करने वाले कलाकारों की सूची बनाने तथा कैलेंडरवार कार्यक्रम निर्धारित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि महोत्सव में स्टार कलाकारों एवं राज्य के लोक कलाकारों के साथ ही दूसरे राज्यों के लोक कलाकार भी शामिल हों। डीएम ने महोत्सव में कई स्थानों पर होने वाले कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं की रूपरेखा बनाते हुए महोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी आदेश दिए हैं।
बैठक में रहे मौजूद –
बैठक में पालिकाध्यक्ष मसूरी अनुज गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा, एसडीएम मसूरी, शैलेंद्र नेगी, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, एसई एमडीडीए एचसीएस राणा, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल, ईओ मसूरी पालिका राजेश नैथानी, आईटीबीपी से धर्मेंद्र भंडारी, संस्कृति विभाग से अनिल कुमार श्रीवास्तव व विजय भंडारी भी उपस्थित रहे।

