ऋषिकेश : उत्तराखंड में भारी बारिश अब तबाही मचा रही है। अब ऋषिकेश यमकेश्वर के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के मोहन चट्टी के पास हेवल नदी का जलस्तर बहुत बढ़ गया है जिसमें 29 पर्यटक अरण्यम रिजॉर्ट के कैंप में फंस गए जिन्हे पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल निकाला है । आज रविवार सुबह पांच बजे से करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
सभी जानते है कि बारिश के तेज होने से चलते नदियां उफान पर आ गई है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से खतरा बढ़ गया है। रविवार को नदी का जलस्तर बढ़ने से जलभराव की स्थिति हो गई है। भारी मात्रा पानी भर जाने से लोगों के सामने आवाजाही की संकट खड़ा हो गया है। ऋषिकेश के यमकेश्वर ब्लॉक लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में सुबह कुछ पर्यटकों के फंसे होने की सूचना मिली। एसडीआरएफ की टीम ने 13 पुरुष, 13 महिला, तीन बच्चों और एक पालतू कुत्ते को रेस्क्यू कर बचाया।

