प्रदेश में पार्टी के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों की विदाई तय,कल अहम बैठक 

देहरादून : उत्तराखंड में भाजपा की नई कार्यकारिणी से पार्टी के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों की विदाई होनी है। जिसपर अब लगभग मोहर लग  गई है।  इनमें प्रदेश महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष भी शामिल हैं। नई टीम पर मुहर लगाने के लिए नई दिल्ली गए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट की राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष व अन्य केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा हुई है। कल सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा के बाद प्रदेश कार्यकारिणी पर अंतिम मुहर लगा सकते हैं। बताया जा रहा है कि दो-तीन दिन में भाजपा की नई टीम घोषित की जाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी यह संकेत दे चुके हैं कि 30 अगस्त से पहले कार्यकारिणी गठित कर दी जाएगी। कार्यकारिणी में संगठन के नए चेहरों को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है। कार्यकारिणी से प्रदेश महामंत्री व उपाध्यक्ष पद पर बड़े बदलाव हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *