प्रदेश में बंद हुए 640 से अधिक स्कूल, होम स्टे होंगे तैयार

देहरादून : प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या तेजी से कम हुई है। यही वजह है कि 640 से अधिक स्कूल बंद हुए हैं। कई बबंद होने की स्थिति में पहुँच चुके हैं। शिक्षा महानिदेशक बंधीधर तिवारी के अनुसार, वर्तमान में कितने स्कूल बंद हैं और किस स्थिति में हैं। इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों से 12 मार्च तक सूचना मांगी गई है। इन विद्यालयों का होम स्टे एवं आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। समग्र शिक्षा कार्यालय से अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा, गढ़वाल और कुमाऊं के साथ ही सभी सीईओ, डीईओ और खंड शिक्षा अधिकारियों को बंद विद्यालयों के संबंध में निर्देश जारी हुआ है। निर्देश में कहा है कि छात्र संख्या शून्य होने से बंद हुए विद्यालयों की सूचना उपलब्ध कराई जाए। पूर्व में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज जो छात्र संख्या शून्य होने के कारण बंद हो चुके हैं। उनके भवन और भूमि की स्थिति से अवगत कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *