हरिद्वार: गौरतलब है कि एक लम्बे समय से धर्म संसद में नफरती भाषण देने वाले मामलें में फंसे हुए धर्म परिवर्तन कर चुके उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी की मुश्किलें थमने का नामा नहीं ले रही है हालाँकि आज बुधवार को वो मामलें में जेल जानें के आड़ आज बाहर आएँगे। रोशनाबाद जेल में बंद जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी आज शाम जेल से रिहा हो जाएंगे। संतों का प्रतिनिधिमंडल उनके स्वागत के लिए जेल परिसर जाएगा। उत्तरी हरिद्वार वेद निकेतन में 17 से 19 दिसंबर तक धर्म संसद हुई थी। आरोप है कि इसमें जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने नफरती भाषण दिया था। जिसका वीडियो वायरल होने पर 27 दिसंबर को नगर कोतवाली में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इसी साल 13 जनवरी को पुलिस ने उनको गिरफ्तार हुए थे और उन्हें हरिद्वार जेल भेज दिया था।
17 मई को सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड के आधार पर उनको तीन महीने की अंतरिम जमानत दी थी। जमानत अवधि पूरी होने पर तीन सितंबर को त्यागी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने त्यागी की जमानत सशर्त मंजूर कर दी। त्यागी की जेल से रिहाई का सुप्रीम कोर्ट का आदेश मंगलवार तक जेल प्रशासन के पास नहीं पहुंच सका था