प्रदेश में छुट्टियों का कैलेंडर जारी,ईगास पर भी होगा अवकाश 

उत्तराखंड में यह दूसरी बार है कि जब लोकपर्व ईगास बग्वाल को लेकर नए साल 2023 में सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों में नए साल की छुट्टियों का कैलेंडर तैयार किया गया जिसमें साल में 37 दिन स्कूलों में सार्वजनिक छुट्टी है इसके अलावा अगले साल 40 दिन की छुट्टी का ऐलान हुआ है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल की ओर से स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया । 19 नवंबर 2023 को छठ पूजा और 23 नवंबर 2023 को ईगास बग्वाल के दिन स्कूलों में छुट्टी की जाएगी।

सर्दियों की छुट्टी –
शिक्षा विभाग की तरफ से नए साल 2023 में सर्दियों और गर्मियों की छुट्टी को लेकर आदेश जारी हुआ है। आदेश के मुताबिक सर्दियों में पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों में 26 दिसंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक छुट्टी रहेगी। मैदानी क्षेत्र के स्कूलों में एक जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक छुट्टी रहेगी। गर्मियों में पर्वतीय क्षेत्र के स्कूल 20 से 30 जून 2023 तक बंद रहेंगे एवं मैदानी क्षेत्र के स्कूलों में 27 मई से 30 जून 2023 तक अवकाश रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *