हरिद्वार : आज हरिद्वार में पंचायत चुनावों के मतदान जारी है जिसमें मुख्य विकास अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि सभी छह ब्लॉक में दोपहर 12 बजे तक कुल 31.80 फीसदी मतदान हुआ है।
ब्लॉक मतदान(प्रतिशत में)
नारसन – 33.26 फीसदी
लक्सर – 32.69 फीसदी
खानपुर – 31.290 फीसदीबहादराबाद – 30.45 फीसदी
भगवानपुर – 35.55 फीसदी
रुड़की – 30.11 फीसदी
पंचायत चुनाव में लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है। मुख्य विकास अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि सभी छह ब्लॉक में सुबह 10 बजे तक कुल 14.26 फीसदी मतदान हो चुका है। रुड़की में एक पार्टी के प्रत्याशी पर बिना कार्ड के एजेंट को अंदर दाखिल करने पर हंगामा हुआ है। वोटिंग में फर्जीवाड़ा करने का भी आरोप लगाया। हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अब इंतजार की घड़ी खत्म होने जा रही है। जनपद के लगभग साढ़े चार हजार पदों के लिए चुनावी दंगल में उतरे साढ़े आठ हजार से अधिक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज मतदाता कर देंगे।

