31 अक्टूबर से शुरू खेल महाकुंभ, शुभारम्भ करने पहुंचेंगे राज्यपाल 

खेल महाकुंभ में राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड तोड़ने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि एक लाख दी जाएगी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) 31 अक्तूबर को हल्द्वानी के गोलापार स्टेडियम से खेलों की शुरुआत करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा, राज्यभर में इसमें साढ़े चार लाख खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। न्याय पंचायत स्तर पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को पहली बार नकद धनराशि से पुरस्कृत करेंगे। खेल मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि 96 विकासखंडों, 662 न्याय पंचायतों और सभी जिलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।  आपको बतादें कि न्याय पंचायत स्तर पर तीन करोड़ 27 लाख से अधिक की धनराशि पुरस्कार के रूप में होगी। ब्लॉक स्तर पर दो करोड़ 64 लाख से अधिक, जिला स्तर पर एक करोड़ 46 लाख व राज्य स्तर पर 23 लाख से अधिक की धनराशि पुरस्कार में दी जाएगी। मंत्री रेखा ने बताया है कि विजेता प्रतिभागियों को सात करोड़ 62 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *