Covid -19 : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सभी राज्यों से कहा-शुरू करें ये

वाराणसी : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, आज गुरुवार को सभी राज्यों को अलर्ट करते हुए सलाह दी है कि वह टेस्ट-ट्रेक-ट्रीट-वैक्सीनेशन और कोविड उपयुक्त व्यवहार की ‘फाइव फोल्ड स्ट्रेटेजी’ पर फोकस करना बनाए रखे।मंत्रालय की तरफ से एक अधिसूचना में कहा गया, हम कोविड-19 की तैयारियों को देखने के लिए एक और मॉक ड्रिल कराएंगे। सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में जल्द ही मॉक ड्रिल होगी।अधिसूचना के अनुसार, देश में टीकों की कुल 220.65 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। अस्पताल में भर्ती होने में वृद्धि का कोई सबूत नहीं मिला है। एहतियातन खुराक बढ़ाई जानी चाहिए। बयान में कहा गया है कि सभी गंभीर तीव्र श्वसन की बीमारी के मामलों की प्रयोगशाला निगरानी और परीक्षण को बढ़ाने की जरुरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *