आज भी राज्यसभा में 11 विपक्षी सांसद हुए सस्पेंड

नई दिल्ली : राज्यसभा में आज हंगामा करने वाले सांसदों को एक सप्ताह के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। संसद द्वारा करवाई करते हुए इन सभी को एक सप्ताह के लिए टीएमसी सांसद सुष्मिता देव, डॉ शांतनु सेन और डोला सेन सहित राज्यसभा के 11 विपक्षी सांसदों को कदाचार करने के आरोप में एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। इन सभी पर सदन के वेल में प्रवेश करने और नारेबाजी करने का इल्जाम लगा है।

ये सांसद निलंबित-निलंबित किए गए सांसदों में तृणमूल सांसद सुष्मिता देव, डॉ शांतनु सेन और डोला सेन, एल यादव एए रहीम, शांता छेत्री, मोहम्मद अब्दुल्ला, कनिमोझी और वी वी. शिवादासन, अबीर रंजन विश्वास, नदीमुल हक शामिल हैं।

चार सांसद किए गए थे निलंबित
 इससे पहले बीते दिन सोमवार को कांग्रेस के चार सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। कांग्रेस सांसद जोतिमणि, राम्या हरिदास, मणिकम टैगोर, टीएन प्रतापन को निलंबित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *