आज देश के काई राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट,चार दिन भारी बारिश के आसार

पहाड़ से लेकर मैदान तक मानसूनी बारिश और बाढ़ से कोहराम मचा हुआ है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और पहाड़ी नदियों में उफान से तमाम रास्ते बंद  हो गए हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर गुजरात तक नदियां खतरनाक स्तर पर बह रही हैं और कई गांव जलमग्न हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के पास नहीं जाने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड से लेकर असम और कर्नाटक से केरल तक आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज से रेड अलर्ट जारी किया गया है। मंडी शहर में सुबह के समय करीब 30 मिनट बारिश जारी है। शिमला में दिनभर बादल छाए रहे। ऊना, धौलाकुआं और नाहन में बारिश हुई है। भारी बारिश के कारण पयूंगल नाला सकोह में सड़क के बीच पेड़ गिरने से गगल-सकोह मार्ग बंद हुआ है। बारिश की चेतावनी को देखते हुए पुलिस ने आम लोगों के साथ ही सैलानियों को नदी-नालों और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है.16 जिलों में चार लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। धेमाजी जिला सबसे अधिक प्रभावित है।
पश्चिम और मध्य भारत, केरल, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु में अगले पांच दिन हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। इस दौरान दक्षिण कर्नाटक, गुजरा के सौराष्ट्र व कच्छ, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर 20 जुलाई तक भारी बारिश होगी।  आज बुधवार को पंजाब, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, गुजरात, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी और अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *