नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन में आकर पिछले दो दिनों की बढ़त गंवाकर बंद किया है। आज गुरुवार को सेंसेक्स 289.31 (-0.50%) अंक टूटकर 57,925.28 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 75.00 (-0.44%) अंकों की गिरावट के साथ 17,076.90 अंकों के लेवल पर बंद हुआ है। गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में 5 प्रतिशत की बढ़त जबकि एचएएल के शेयरों में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई और आज गुरुवार के दिन बाजार की बिकवाली के जिम्मेदार बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी। मेटल, एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते हुए बंद हुए। इस बिकवाली के कारण बाजार में निवेशकों को करीब 87 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
फिर नीचे आया बाजार,निफ्टी 17100 नीचे,सेंसेक्स पढ़े

