हरियाणा वोटिंग : सभी 90 सीटों का क्या है हाल?, जानें कहां-कितना मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी शनिवार को मतदान हो रहा है है। राज्य में एक ही चरण में सभी 22 जिलों की 90 सीटों के लिए वोटिंग जारी है।  इसके साथ प्रदेश में उतरे 1031 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होने जा रही है। सबसे अधिक सात विधानसभा सीटें हिसार जिले में हैं। वहीं सबसे कम दो-दो सीटें पंचकूला और चरखी दादरी जिले की हैं।चुनाव आयोग से प्राप्त ख़बरों के अनुसार, आज सुबह 11 बजे तक 22.70 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार किया है।  मतदान की सबसे तेज रफ्तार जींद जिले में देखी गई। यहां अब तक 27.20 फीसदी लोग वोट डाल चुके हैं। इसके अलावा मतदान की सबसे धीमी रफ्तार पंचकूला में रिकॉर्ड की गई। यहां फिलहाल महज 13.46 फीसदी लोगों ने भी वोट डाला है।

इस चुनावी दंगल में हरियाणा में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस के बीच है। सत्ताधारी भाजपा ने सिरसा सीट छोड़कर सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए गए हैं। सिरसा में भाजपा ने हरियाणा लोक हित पार्टी के गोपाल कांडा को समर्थन दिया है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस भी भिवानी को छोड़कर सभी क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। भिवानी में कांग्रेस ने माकपा को समर्थन दिया है जिसने ओम प्रकाश को उतारा है कांग्रेस के साथ बात न बनने के बाद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी सभी 90 सीटों पर चुनाव मैदान में है। वहीं, ओम प्रकाश चौटाला की इंडियन नेशनल लोक दल का मायावती की बसपा के साथ गठबंधन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *