प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर स्टिंग से जुड़े मामलें पर बयान दिया है जिसमें उन्होंने सीबीआई मामले में कहा है कि पूर्व मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत क्या कह रहे हैं, उन्हें मालूम नहीं है, लेकिन इतना जरूर है, चोरी, डकैती भी हमारे घर पर पड़ी और मुल्जिम भी हम हैं। ये भी कहा कि सीबीआई कोर्ट से नोटिस मिलने पर कानून का पालन होगा औरदल बदल भी हमारे यहां हुआ और जिसे इससे लाभ मिला, उसके खिलाफ कुछ नहीं किया गया। गौरतलब है कि राज्यपाल की सिफारिश के बाद 27 मार्च 2016 को राष्ट्रपति शासन लागू हुआ।
हरीश रावत के घर पड़ी डकैती,कहा-हम है तैयार

