यूपी को बड़ी सौगात मिली क्यूँकि आज यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया। आज मंगलवार दोपहर 1 बजे पीएम मोदी एक्सप्रेसवे पर बनाई गई हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना के मालवाहक विमान सी-130जे हरक्युलिस से लैंड किया। पीएम के भव्य स्वागत के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। पूरे प्रदेश की जनता को इस एक्सप्रेसवे के लोकार्पण का बेसब्री से इंतज़ार रहा। जो आज ख़त्म किया गया। आज इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयर शो का आनंद लिया और सेना की बहादुरी की तारीफ की।

पीएम के सामने मालवाहक विमान एएन 32 हरक्युलिस, मिराज 2000 और जगुआर ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लैंडिंग की। सुखोई 30 विमानों ने हवा में खूब लाजवाब करतब पेश किए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरक्युलिस विमान से दिल्ली के लिए निकल गए।जवानों को खाद्य व रसद सामग्री पहुंचाने वाला विमान एएन 32 मालवाहक भी पूर्वांचल वे पर उतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मिराज 2000 ने सफलतापूर्वक लैंड किया। इसके साथ ही यह विमान दुश्मनों के लिए किस प्रकार घातक है इसकी जानकारी दी जा रही है।
पीएम का पूर्व सरकार पर तंज –
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ववर्ती सरकारों को निशाने पर लेते हुए कहा कि पिछले मुख्यमंत्रियों के लिए विकास वहीं तक सीमित था जहां उनका घर था लेकिन आज जितना पश्चिम का सम्मान है, उतनी ही पूर्वांचल के लिए भी प्राथमिकता है।
पीएम ने ये भी कहा कि पहली सरकार में परिवारवाद चलता था,और उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर के सपूत श्रीपति मिश्रा का अपमान हुआ था। जो लोग नहीं भूलेंगे। लेकिन आज यूपी का विकास हो रहा है तो इसका सबसे अधिक लाभ हमारी बहनों-बेटियों को मिल रहा है। घर, बिजली पानी, शौचालय, रसोइ गैस मिलने से उनको सबसे बड़ी परेशानी से छुटकारा मिला है।पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में अब कोई जातिवाद नहीं। कोई क्षेत्रवाद नहीं। सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ योगी की सरकार काम कर रही है। भाजपा सरकार में जिस तरह से उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेस प्रदेश बनाया जा रहा है वह आजादी के बाद पहली बार हो रहा है।

