जेपी नड्डा कुमाऊं पहुँचे,कांग्रेसियों ने किया विरोध

उत्तराखंड दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कुमाऊं पहुंचे हैं। के दौरे पर हैं। सुबह उन्होंने उधम सिंह नगर के कलेक्ट्रेट परिसर में शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद वे रुद्रपुर में बंगाली समाज के जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया। विरोध को आगे बढ़ता देखकर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

आज इस दौरे में जनता को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस को कमीशनखोरी का नाम देते हुए भाजपा और पीएम मोदी को विकास और लोक कल्याण के मिशन से संबंधित कहा। नड्डा ने ये भी कहा कि मिशन वालों को आगे बढ़ाओ और कमीशन वालों को घर बैठाओ।

नड्डा के इस बयान में साफ़ हुआ कि  विधानसभा चुनाव में जनता अब भाजपा के पक्ष में वोट डाले। सीमांत जिले चमोली के देवाल ब्लाक के सैनिक बहुल गांव सवाड़ शहीद सम्मान यात्रा के शुभारंभ अवसर पर नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोलने से नहीं चूके। 
  1972 से लेकर 2014 तक वन रैंक वन पेंशन व सेना को सशक्त करने के मामले में कांग्रेस ने सैनिकों को गुमराह किया। साथ ही मोदी सरकार के वन रैंक वन पेंशन पर करीब 42000 करोड़ रुपये की धनराशि की व्यवस्था को भाजपा सरकार के समर्पित भाव की मिसाल दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *