पीसीएस मुख्य परीक्षा की तारीखें घोषित,सरकार ने किया सफर मुफ्त 

देहरादून : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए ये खबर अहम भी है और खुश करने वाली भी। सरकार ने अभ्यर्थियों को बसों में मुफ्त सफर की बेहतर सुविधा  दी है। अभ्यर्थी 23 से 26 फरवरी के बीच होने वाली परीक्षा के दौरान उत्तराखंड रोडवेज की बसों में नि:शुल्क आराम से यात्रा कर पाएंगे। आपको बतादें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर सचिव परिवहन निगम अरविन्द सिंह ह्यांकी ने इसके आदेश को औपचारिक तौर पर जारी भी कर दिया है। आदेश के मुताबिक़, अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रदेश के अंदर और बाहर मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी।

बीती 12 फरवरी को को भी राज्य लोक सेवा आयोग की तरफ से  आयोजित लेखपाल परीक्षा में भी उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में अभ्यर्थियों को मुफ्त बस की सुविधा मिली थी। जिसमें करीब 20 हजार अभ्यर्थियों ने मुफ्त परीक्षा देने सफर करके पहुंचे थे।  एक अहम जानकारी और प्राप्त हुई है कि पीसीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं साथ ही आयोग सचिव जीएस रावत ने  बताया है कि उम्मीदवार वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *