हरिद्वार में दिन-दहाड़े डाली गई डकैती का संबंध पंजाब और दिल्ली में सक्रिय कराटे गैंग से है। ये सभी बदमाश कराटे गैंग से हैं। इसका मुख्य सरगना दिल्ली का रहने वाला सुभाष है, जबकि रविवार रात को पुलिस की गोली से मारा गए सतेंद्र पाल को सुभाष ने पंजाब रीजन का मुखिया बनाया था। इस गैंग ने हिमाचल और पंजाब में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। यह गैंग भी गोल्ड लोन कंपनियों में लूट डकैतियों में माहिर रहा है। पिछले साल नौ नवंबर को रिलायंस ज्वेल्स के यहां हुई डकैती के बाद एक सितंबर को हरिद्वार में हुआ यह कांड सबसे बड़ा था।पिछले दिनों पुलिस को पता चला कि यह काम पंजाब और दिल्ली में सक्रिय कराटे गैंग का है। अपराध करने के तरीके भी कई जगहों से मेल खा रहे थे।
Related Posts
हरिद्वार : जेल में बंद अपराधी ने कारोबारी से मांगी 50 लाख की रकम
हरिद्वार के कनखल निवासी एक कारोबारी को जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी ने 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी…
दुखद : डीजीपी अशोक कुमार ने माता की अस्थियों को गंगा में किया प्रवाहित
हरिद्वार : आज बुधवार सुबह उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की माता सावित्री देवी की अस्थियां हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड…
पत्नी के मर्डर की खौफनाक कहानी,’CID’ धारावाहिक देखकर बनाई योजना
हरिद्वार की गंगनहर में महिला का शव मिलने से हड़म्प मच गया है। दरअसल, पुलिस ने बीते सात फरवरी को एक…

