एशिया कप-2022 : आज पाकिस्तान की भिड़ंत श्रीलंका से

दुबई : सुपर-4 के अंतिम मुकाबले में आज श्रीलंका की भिड़ंत पाकिस्तान के टीम से होगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडिय में भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। वहीं इसके बाद दोनों टीमों की भिड़ंत 11 सितंबर को एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में होगी। दोनों टीमों ने सुपर 4 के पहले दो मैचों में भारत और अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।
श्रीलंका और पाकिस्तान ने अब तक 21 टी20 में एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें पाकिस्तान ने 13 जबकि श्रीलंका ने 8 मुकाबले जीते हैं. एशिया कप में दोनों के बीच खेले गए 15 मैचों में श्रीलंका ने 10 मैच जीता है वहीं पाकिस्तान सिर्फ 5 बार ही जीत हासिल कर सकी है. बता दें कि श्रीलंका ने पांच बार तो पाकिस्तान ने दो बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम कर चुका है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी अनुकूल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *