विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का आज सोमवार को मुंबई में ऑक्शन हो रहा है जहां WPL के पहले संस्करण का आयोजन इस साल चार से 26 मार्च के बीच होगा। आईपीएल की तरह ये पहली बार आयोजित हो रहा है लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी जिसमें 409 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए हैं । इनमें से अधिकतम 90 खिलाड़ियों पर ही बोली लगाईं जाएगी। यानी एक टीम में अधिकतम 18 खिलाड़ी हो सकती हैं।
बीसीसीआई ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए महिला नीलामीकर्ता का चयन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड ने मुंबई की ही मलिका आडवाणी को इस जिम्मेदारी के लिए चयनित किया है।
हर टीम के पास खिलाड़ियों 12 करोड़ रुपये नीलामी में खरीद के लिए होंगे।
30 विदेशी खिलाड़ियों के साथ अधिकतम 90 खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा।
एक टीम में सबसे कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ी हो सकते हैं।
18 खिलाड़ियों से एक फ्रेंचाइजी अपनी टीम बना सकती है। इसमें 12 भारतीय और छह विदेशी खिलाड़ी होंगे।
5 विदेशी खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में रखा जा सकता है लेकिन पांचवां विदेशी खिलाड़ी एसोसिएट देश होना चाहिए।
3 खिलाड़ी शबनम, सोनम यादव और विन्नी सुजान 15 वर्ष की हैं और नीलामी में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं।
41 वर्षीय भारत की लतिका कुमारी इस नीलामी में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।WPL में कुल 22 मैच होंगे।

