Haridwar rape हरिद्वार मासूम प्रकरण का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

हरिद्वार में 11 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या Haridwar rape के दूसरे आरोपी राजीव को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी राजीव को उत्तर प्रदेश पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को सौंप दिया है तथा पुलिस आरोपी को हरिद्वार लेकर रवाना हो गई है।
20 दिसंबर को यानि सात दिन पहले 11 साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। मासूम का शव प्रॉपर्टी डीलर के घर की आलमारी में मिला था।
पुलिस ने एक आरोपी रामतीर्थ यादव को उसी दिन मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन दूसरा आरोपी राजीव पुलिस को गच्चा देकर भागने में कामयाब रहा था। उत्तराखंड शासन ने आरोपी पर पहले 20 हजार का ईनाम घोषित किया, लेकिन बाद में जब मामला विधानसभा में उठा तो आरोपी पर एक लाख का ईनाम घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तेज तर्रार पुलिस कर्मियों की 40 टीमें बनाई। पुलिस ने एक दिन पहले आरोपी की मदद कर रहे उसके भाई गौरव को गिरफ्तार कर लिया।
उससे पुलिस को अह्म सुराग हाथ लगे थे। पुलिस फैजाबाद में उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन सुल्तानपुर की पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
हरिद्वार के एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि आरोपी को उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया गया है, उसे हरिद्वार लाने के लिए पुलिस टीम सुल्तानपुर में मौजूद है।
आरोपी को हरिद्वार लाकर पूछताछ की जाएगी।
सुल्तानपुर के एसएसपी शिवहरि मीना ने बताया कि प्रकिया करते हुए आरोपी राजीव को हरिद्वार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *