मिर्ज़ापुर : खबर है कि यथार्थ गीता के प्रणेता स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के मिर्जापुर वाले सक्तेशगढ़ आश्रम में आज गुरुवार सुबह गोली चलाई गई है जिसके बाद सूचना से हड़कंप मच गया है। इस संदिग्ध घटना में एक साधु की मौत भी हो गई है और दुसरे एक साधू का अस्पताल में इलाज हो रहा है। चंदौली के निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी है। घटना के वक्त स्वामी अड़गड़ानंद महाराज आश्रम स्थित अपने कमरे में विश्राम कर रहे थे। घटना को लेकर कई बातें होने लगी हैं ।
चर्चा ये भी है कि कहीं स्वामी अड़गड़ानंद महाराज की हत्या के लिए तो ये कोई प्रयास नहीं था? फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर में जुटी हुई है। इसके अलावा सीसी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस से घटनास्थल से दो तमंचे मिले हैं। घटना को लेकर ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब पुलिस तलाश में हैं। जीवन बाबा ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है। लेकिन चर्चा है कि उसने पहले स्वामी अड़गड़ानंद के बेहद करीबी आशीष महाराज को गोली मारी। इसके बाद उसने खुद के सिर में गोली मारी है।
गोली लगने से जिस साधु जीवन बाबा की मौत हुई वो सीहोर जनपद शिवपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं घायल साधु आशीष महराज (46) का उपचार चंदौली स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है।

