हरिद्वार जनपद के स्थाई निवासी युवाओं को नौकरी का अवसर Employment Carnival मिलने जा रहा हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने झबरेड़ा शहर नियत किया हैं।
यहां आयोजित होने जा रहे रोजगार मेले में करीब 250 कंपनियों को बुलाने की तैयारी चल रही है। रोजगार के लिये प्राथमिकता जिला सेवा योजन कार्यालय में पंजीकृत बेरोजगारों को दी जाएगी।
इस मेले की तिथि जल्द निर्धारित करते हुए बेरोजगारों को जल्द ही सूचना दी जाएगी।
सीसीआर में हरिद्वार के डीएम सी रविशंकर ने रोजगार मेला लगाने के लिए तैयारियों के संदर्भ में समीक्षा बैठक ली।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि रोजगार मेले के लिए 250 से अधिक कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है।
डीएम ने शिक्षण संस्थाओं से भी संपर्क कर रोजगार मेले में शामिल करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर अगले 15 दिनों के अंदर रोजगार मेला लगाने के निर्देश दिए।
इसके लिए प्रशासन की योजना स्थायी रूप से निवास कर रहे हैं लगभग पांच-छह हजार युवाओं के मोबाइल पर सम्पर्क करने की है।
डीएम ने कहा कि सभी इलाकों के बच्चों को सूचित करते हुये इसमें शामिल कराया जाए। उन्होंने कहा कि बल्क एसएमएस सुविधा का उपयोग भी किया जाना चाहिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे एक ऐसा सिस्टम विकसित करें, जिसमें बेरोजगार युवाओं का पूरा डाॅटा हो। उसको विभिन्न श्रेणियों में बांटते हुए उसी अनुसार उनको रोजगार मुहैया कराएं जाए।
जो अकुशल हैं, उन्हें विभिन्न योजनाओं में प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार उपलब्ध कराने में उनकी मदद करें तथा सेल्फ एम्प्लॉयमेंट के लिये भी प्रोत्साहित करें।
बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार, सिडकुल आरएम जीएस रावत, डीआईसी जीएम पल्लवी गुप्ता, सहायक श्रमायुक्त अरविन्द सैनी आदि शामिल हुए।

