नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में नए साल के पहले दिन एक ऐसी भयावह हादसे की खबर मिली की सभी दहल गए। जिसे सुनकर न केवल लोगों के दिल दहल रहे हैं बल्कि घटना का अभी भी पूरा सच सामने नहीं आ सका है। इसको लेकर आज दिल्ली में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया इस मामलें में पुलिस की कार्रवाई जारी है वहीं इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय को जांच की रिपोर्ट सौंपेगी। स्पेशल सीपी शालिनी सिंह इस मामले की जांच करेंगी। कंझावला केस पर गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। अमित शाह ने दिल्ली पुलिस से जल्द रिपोर्ट तैयार कर सौंपने की बात कही है।
पोस्टमार्टम पूरा –
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम पूरा हुआ। तीन डॉक्टरों के पैनल ने युवती शव का पोस्टमार्टम किया है। युवती के शव का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर डॉक्टर सागर प्रीत हुड्डा ने कंझावला केस को लेकर प्रेस कॉनफेरेन्स की है और परिवार से कनेक्शन बंधे हुए है। पीड़िता के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया था। जिसका पोस्टमार्टम हो चुका है। बताया गया है कि आरोपियों ने युवती को 12 -13 किलोमीटर तक घसीटा था और उन पर धारा 304, 304-ए, 279 और 120-बी लगाई गई है। जरूरत पड़ने पर और धाराएं जोड़ेंगे।

