हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस बड़ी सफलता हासिल हुई है जिसके चलते नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी एक मानव तस्कर सामने आया है। उसने दिल्ली व गाजियाबाद से दो बच्चे चोरी किए और देहरादून और बदायूं में बेचे। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दोनों बच्चे बरामद कर लिए हैं। एक को उसके परिजनों को सौंपा गया है और दूसरे को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश करने के बाद शिशु निकेतन भेजा जाएगा।
एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि 21 अगस्त को लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला की तहरीर पर दर्ज नाबालिग से दुष्कर्म के मामले के खुलासे में जुटी पुलिस ने लक्सर रेलवे स्टेशन से मोहम्मद मुस्ताक कादरी निवासी सिरसौल पट्टी सीताराम बदायूं को पकडा। पूछताछ में उसने नाबालिग से दुष्कर्म को माना और बच्चों के को कहा बचाए ये भी स्वीकारा।
उसके पास चाइल्ड लाइन और प्रयास अनाथाल्य दिल्ली के दस्तावेज मिले। इस पर सख्ती बरती गई तो उसने बताया कि उसने एक साल के बच्चे को दिल्ली बस अड्डे और दूसरे डेढ़ साल के बच्चे को गाजियाबाद से चुराकर एक को देहरादून और दूसरे को बदायूं में बेच दिया।

