हरिद्वार में कुट्टू के आटे से बीमार लोगो की संख्या में फिर इजाफा,126 लोग पीड़ित 

हरिद्वार: गौरतलब है कि नवराती के पहले ही दिन हरिद्वार में कुट्टू का आता खानें से करीब 100 लोग बीमार हो गए थे जिनकी संख्या अब बढ़कर 126 हो गई है. जिले में कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी-पकौड़ी खाने से 126 लोगों की हालत बेहाल है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। देहरादून जिला खाद्य सुरक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज (सोमवार) से सैंपलिंग पर जोर देने का दावा किया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि कुट्टू का पैक आटा खरीदें।इस घटना के बाद कहा है  तरह से परख कर ही खरीदें।
क्या बोले  अधिकारी पीसी जोशी ?
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी ने इस घटना के बाद कहा है कि कुट्टू के आटे का उपयोग बड़ी मात्रा में करते हैं। खुले आटे के इस्तेमाल की अवधि अधिकतम एक महीने होती है। कुट्टू का आटा केवल व्रत व नवरात्र के सीजन में ही उपयोग होने की वजह से दुकानों में खुला आटा बच जाता है। ऐसे में व्यापारी पुराना बचा आटा बेचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *