हरिद्वार: हरिद्वार गंगा में थार गाड़ी लेकर मस्ती करना उनपर भारी पड़ा। थार को गंगा में उतारकर धुलाई की और खूब हुड़दंग मचाया। यात्री दिल्ली के थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को जमकर सबक सिखाया। ऑपरेशन मर्यादा के तहत पुलिस ने कार को सीज करते हुए छह सवारों का चालान कर दिया।
इसके अलावा नशे में हुड़दंग करने वाले चार अन्य लोगों का पुलिस एक्ट के तहत चालान काटा गया। पुलिस के अनुसार, दिल्ली से थार (जीप) कार में सवार छह युवक रविवार को हरिद्वार घूमने आए थे। शाम को हुड़दंग करते हुए चौकी रोडी बेलवाला चौकी क्षेत्र में चंडी चौक के पास नीलधारा में कार थार उतारी और उसे धोया हुड़दंग मचाया। रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी प्रवीन रावत टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभी को जमकर फटकार लगाते हुए कार को सीज कर दिया।कुल 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
गंगा में धोई थार जीप, मचाया हुड़दंग-पुलिस ने सिखाया सबक

