“हमारी दादी क्या छोरो से कम हैं”,हरिद्वार गंगा में जबरदस्त स्टंट करती 70 साल की दादी

हरिद्वार: आमतौर पर नौजवान भी गंगा में छलांग लगाने में धीरे धीरे परफेक्शन लाते है लेकिन आपको हैरानी है हरिद्वार की हरकीपौड़ी गंगा में 70 साल की दादी ने ऊपर से छलांग मारी जिसका वीडियो तेज़ी के साथ वायरल हुआ।  छलांग लगाते हुए 70 साल से अधिक उम्र की दादी का स्टंट सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में छाया हुआ है। दादी हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। दादी गंगा स्नान करने हरिद्वार आईं थी जहां तेज़ उफान के साथ बह रही गंगा में दादी ने आव देखा ना ताव मारी छलांगऔर यही तक दद्दी के इरादे नहीं थे बल्कि तैरकर आसानी से घाट के किनारे आ पहुंचीं। 

दादी के स्टंट के बाद पुलिस की सतर्कता पर भी भारी सवाल आ खड़े हुए हैं जिसपर अब दादी को पुलिस के जवाब देने पड़ेंगें। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले के जांच के निर्देश दिए हैं। सूट-सलवार पहने और मेहंदी से रंगे बालों वाली दादी का स्टंट देखकर हर कोई हैरान है। वायरल वीडियो में हरकी पैड़ी के पास कांगड़ा घाट को जोड़ने वाले आर्च पुल पर कुछ युवा गंगा में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। दादी के गंगा में कूदते हुए पुल पर मौजूद श्रद्धालुओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 24 सेकेंड के वीडियो में दादी गंगा में कूदने के बाद आसानी से तैरकर घाट के किनारे पहुंच जाती हैं। दादी के स्टंट का वीडियो चंद सेकेंड में सोशल मीडिया पर छा गया। जिसका जोरदार कैप्शन था ‘हमारी दादी क्या छोरों से कम हैं’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *