हरिद्वार में रक्तदान शिविर का आयोजन

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित राम रहीम कॉलोनी ईदगाह रोड पर अंजुमन मुहब्बाने रसूल ने ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया इस शिविर में युवाओं की अधिकतर भीड़ दिखाई दी। शिविर में युवाओं के साथ ही महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। 37 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर हौंसला बढ़ाया। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अभिनेता शादाब सलमानी ने कहा कि पूरी दुनिया को इंसानियत का पैगाम देने वाले पैगंबर मोहम्मद साहब के दिखाए मार्ग पर चलकर समाजसेवा में योगदान देना चाहिए। जॉनी मंसूरी, राव वसीम, राव नदीम, जमाल आदि ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *