तस्लीम अंसारी की रिपोर्ट
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोरी की घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब महिला भागवत कथा में शामिल होने गयी थी।
चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक राजकुमारी पत्नी स्व. प्रेमचंद मो. दलालान ज्वालापुर की निवासिनी हैं।
बुजुर्ग महिला अपने घर पर अकेली रहती है। महिला ने तहरीर देकर बताया कि वो रविवार शाम मौहल्ले में स्थित वैष्णो देवी मंदिर में भागवत कथा में गई थी।
कुछ देर बाद जब वापस घर पर पहुंची तो घर में रखे जेवरात और नकदी चोरी हुई मिली।
अज्ञात चोर घर पर धावा बोलकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।

