देवप्रयाग: बादल फटने से कई इमारतों को पहुंचा नुकसान

देवप्रयाग में बादल फटने से भारी तबाही हुई है जिसमें कई भवनों के साथ बाजार में स्थित कुछ दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब 5:00 बजे शांता नदी के ऊपरी हिस्से में बादल फटने से नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके जल सैलाब ने वहां स्थित आईटीआई बिल्डिंग समेत नगरपालिका के एक बहुउद्देश्य भवन को जमींदोज कर दिया। साथ ही इस घटना से बिजली व पानी की लाइनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

सूत्रों के अनुसार मौके पर स्थित एक पैदल पुल को भी भारी क्षति का सामना करना पड़ा है। हालांकि गनीमत यह रही के क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू के चलते बाजार बंद था तथा आवाजाही भी सीमित थी।

वहीं पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची व घटना में हुए नुकसान की जानकारी जुटाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *