अतीक और अशरफ की हत्याकांड की जांच शुरू हो चुकी हैं, एफएसएल की टीम घटनास्थल गई है और घटनास्थल पर सीन रीक्रिएशन हुआ और बाइक गिराकर क्राइम सीन तैयार हो रहा है। गुरूवार को रिटायर्ड न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता वाला न्यायिक आयोग अतीक और अशरफ की हत्या की जांच के लिए प्रयागराज पहुंचा। सर्किट हाउस में कमिश्नरेट के आला अधिकारियों और एडीजी जोन व पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक हुई और आयोग के सदस्य कॉल्विन अस्पताल जाकर घटना स्थल का मुआयना भी करने जुटे हैं, इसके अलावा लखनऊ से आई एसआईटी ने पीएचक्यू में पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच की गई और अधिकारियों से पूछताछ हुई है।
माफियां भाइयों की हत्या जांच शुरू,घटनास्थल पहुंची FSL टीम

