आज केंद्रीय जांच एजेंसी(CBI) ने बिहार में छापेमारी के दौरान पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के तत्कालीन ओएसडी भोला यादव को गिरफतार किया है दरअसल,भोला पर इल्जाम है कि उन्होंने नौकरी के लिए जमीन लेने में घपला किया जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बिहार में पटना और दरभंगा में चार जगहों पर तलाशी शुरू है। भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू यादव के ओएसडी रहे थे। लालू यादव उस वक्त के रेल मंत्री थे और यह घोटाला भी उसी समय का है। भोला यादव को ही इस घोटाले का मास्टरमाइंड माना जाता है।
नौकरी देने के बदले जमीन लेने का आरोप
ये मामला साल 2004-2009 के रेलवे भर्ती घोटाले से सम्बन्धित है। लालू यादव जब रेल मंत्री थे तब उस समय नौकरी देने के लिए जमीन देने के लिए कहा जाता था। पैसे लेने में रिस्क था इसलिए नौकरी के बदले जमीन ली जाती थी। आरोप है कि इस तरह के अवैध काम को अंजाम देने का काम लालू के उस समय के OSD भोला यादव ही किया करते थे।

