देहरादून : कोंग्रस की हार के बाद से ही उत्तराखंडके पूर्व सीएम हरीश रावत एक बाद एक भावुक बयानों को देते आ रहे हैं। विधान सभा चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी आई और उसे हार मिली,हरीश रावत पर उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता तीखे तंज कसने लगें। यहाँ तक की उन पर पद और पार्टी टिकट बेचने का आरोप अत्यधिक गंभीर आरोप भी मड़ा गया हैं.
आपको बतादें कि अब हरीश रावत ने कहा है कि, ” पद और पार्टी टिकट बेचने का आरोप अत्यधिक गंभीर है. यदि वह आरोप एक ऐसे व्यक्ति पर लगाया जा रहा हो, जो मुख्यमंत्री रहा है, जो पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रहा है, जो पार्टी का महासचिव रहा है और कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य है.
आरोप लगाने वाला व्यक्ति भी गंभीर पद पर विद्यमान व्यक्ति हो और उस व्यक्ति द्वारा लगाये गये आरोप को एक अत्यधिक महत्वपूर्ण पद पर विद्यमान व्यक्ति व उसके सपोटर्स द्वारा प्रचारित-प्रसारित करवाया जा रहा हो, तो यह आरोप और भी गंभीर हो जाता है. यह आरोप मुझ पर लगाया गया है. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि कांग्रेस पार्टी मेरे पर लगे इस आरोप के आलोक में मुझे पार्टी से निष्कासित करे,इस होली कांग्रेस को होलिका में बुराई और हरीश रावत रूपी बुराई का भी दहन कर देना चाहिए।
हार से हताश हरदा ये क्या कह बैठे ?,सब सुनकर हुए हैरान !

