ज्ञानवापी सर्वे का पहला चरण पूरा,हुई वीडियोग्राफी

आज वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर का सभी समक्ष सच लाने के उद्देश्य से अदालत के आदेश पर सभी पक्षों की मौजूदगी में फिर से सर्वे किया गया जो कि आज शनिवार को पहले दिन का समाप्त हो चुका  हैं । एडवोकेट कमिश्नर की उपस्थिति में पूरी टीम ने एक-एक चीज का बारीकी से जांच की है। एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्र और वादी-प्रतिवादी पक्ष के 50 से ज्यादा लोग परिसर के अंदर गए  मौजूद रहे थे। 
आपको बतादें कि ज्ञानवापी परिसर से बाहर आने के बाद कोर्ट कमिश्नर और अन्य अधिवक्ताओं ने पत्रकारों से रूबरू होते वक्त बताया है कि न्यायालय का आदेश है इसलिए सर्वे से संबंधित कोई भी जानकारी मीडिया के सामने नहीं दी। जाएगी  पुलिस ने सभी को वाहनों में बैठाकर काशी विश्वनाथ धाम से रवाना हो गए। 

आयुक्त  ए सतीश गणेश का बयान-

पुलिस आयुक्त  ए सतीश गणेश ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे से सर्वे का काम शुरू होगा। माना जा रहा कि सर्वे टीम ज्ञानवापी के ऊपरी भाग का का सर्वे करने पहुंच सकती है। ज्ञानवापी परिसर में मौजूद तहखाने के चारों कमरों के सर्वे का काम पूरा हो गया। तहखाने में क्या मिला है, इसकी जानकारी अभी नहीं है। इधर, मीडिया से बातचीत में वादी पक्ष के वकील ने दावा किया कि सभी साक्ष्य पाए गए हैं।

17 मई को अदालत में पेश होगा सर्वे-इस मामले की रिपोर्ट प्रस्तुत की जानी है  इससे पहले ये  कार्यवाही 16 मई तक हर दिन सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी।   इसकी पूरी रिपोर्ट 17 मई को अदालत में पेश होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *