वाराणसी: आज यूपी मुखिया योगी आदित्यनाथ कुशीनगर में हैं। जहां आज सुबह वो अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर करीब 11.35 बजे हेलीकाप्टर से पहुंचे ,जिसके बाद जनप्रतिनिधियों ने उन्हें फूल का गुलदस्ता भेंट करके पूरे सौहार्द के साथ स्वागत सत्कार किया। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री का काफिला सड़क मार्ग से कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर गया,जहाँ मंदिर का भ्रमण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां चल रही है जिनका निरिक्षण हो गया है।सीएम योगी ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा की पूजा की है। इसके बाद उनका काफिला एयरपोर्ट से निकलकर बैरिया चौराहे से बाईपास मार्ग होते हुए गोपालगढ़ तिराहा होते हुए कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचा।
हेलीपैड के पास 20 मिनट भ्रमण कर व्यवस्थाओं को जांचा परखा।म्यांमार बुद्धविहार के सभागार में डीएम एस. राजलिंगम ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की चर्चा करते हुए बताया कि हेलीपैड पर उतरकर कार से मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर गेट तक पहुंचेंगे, जहां गेट से पुरातत्व नियमों का पालन करते हुए मंदिर जाएंगे। मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा की विशेष पूजा अर्चना कर चीवर चढ़ाएंगे।

