पीएम मोदी ने बटन दबाकर अद्भुत और भव्य गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गंगा पार बनी टेंट सिटी का भी उद्घाटन भी किया गया। गंगा विलास क्रूज और टेंट सिटी के कार्यक्रम के बाद सीएम योगी लखनऊ के लिए निकले। उनके साथ भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संबोधन के बाद पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई और क्रूस को रवाना किया। साथ ही क्रूज टूरिज्म को लेकर बड़ी घोषणा भी कर डाली।
पीएम ने कहा- इसी तर्ज पर देश की कई नदियों पर काम चल रहा है। पीएम मोदी ने सभी क्रूज यात्रियों को सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी, 2014 के बाद से भारत इस पुरातन ताकत को अपनी बड़ी शक्ति बनाने में जुटा है। 2014 में सिर्फ पांच राष्ट्रीय जलमार्ग देश हुआ करते थे। पीएम ने ये भी कहा कि ये क्रूज यात्रा अनेक अनुभव लेकर आने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया मल्टी मॉडल टर्मिनल और उत्तर प्रदेश तथा बिहार की सामुदायिक जेटी का उद्घाटन किया।

