हवाई सर्वेक्षण पर निकले सीएम,अफसरों को निर्देश

लखनऊ : आज शुक्रवार को यूपी मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। जहां उन्होंने सरयू नदी के आसपास के जिलों गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा और बाराबंकी का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम योगी ने जिलाधिकारियों को इन जिलों के प्रभावित गांवों में राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। गांवों के लोगों एवं पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

एनडीआरएफ, पीएसी और एसडीआरएफ तैनात-
आपको बतादें कि प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 14 जिलों के 247 गांव में बाढ़ से खराब हुए हालात के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित जिलों के डीएम को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में तेजी लाने समेत पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने जिलाधिकारियों को बाढ़ से हुई जनहानि, पशु हानि का निर्धारित मानकों के आधार पर सहायता एवं बाढ़ राहत सामग्री के पैकेट्स का वितरण तेज गति से करने का निर्देश भी दिए है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *