पर्यटन विभाग की ओर से प्रदर्शनी में उत्तराखंड को मिला अव्वल स्थान

देहरादून:  उत्तराखंड प्रदेश के लिए गौरव की खबर मिली है जिसके चलते उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से तीन दिवसीय इंडिया ट्रेवल मार्ट में उसके आखिरी दिन प्रदेश को होम स्टे और पर्यटन निवेश प्रोत्साहन में सर्वश्रेष्ठ स्टालका पुरस्कार मिला है। अंतिम दिन विभिन्न राज्यों से आए पर्यटन उद्योग के प्रतिनिधियों को घरेलू और अन्य पर्यटन के कई बिंदुओं पर जानकारी दी गई है। 
 इसके आलावा राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित हुए इस इंडिया ट्रेवल मार्ट में ट्रेवल एंड टूरिज्म विषय पर विस्तार से वार्तालाप किया गया। जिसके अंतिम दिन ट्रेवल एजेंटों, पैन इंडिया के टूर संचालकों, उत्तराखंड व गुजरात पर्यटन के अधिकारियों के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के उपनिदेशक योगेंद्र कुमार गंगवार ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन के लिए पहले से तय गंतव्य को विकसित करने पर लगातार काम किया जा रहा है।
कौन कौन रहे मौजूद ?-

आज रविवार को इस आयोजन में मौके पर द आईएएआई एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएआई), ट्रेवल ट्रेड एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश (टीटीएयूपी), एंटरप्रिंग ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन, (ईटीएए), ट्रेवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएएफआई), टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन (टीओए), टूरिज्म लीडर्स क्लब (टीएलसी) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया,इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ), ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएएआई), एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया (एडीटीओआई), आउट बाउंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ओटीओएआई), एडवेंचर टूर ट्रेवल ट्रेड एसोसिएशन, ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एटीओएआई), इंडिया गोल्फ टूरिज्म एसोसिएशन (आईजीटीए), महाराष्ट्र टूर ऑर्गेनाइजर्स एसोसिएशन (एमटीओए),

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *