गुजरात सीएम ने दिया इस्तीफ़ा,नए मुख्यमंत्री पद पर ये चार दावेदार

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पूर्व कई हलचल जारी है आज गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने पद इस इस्तीफ़ा दिया है। जिसके बाद वह राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाक़ात करने पहुंचे। और इस्तीफ़ा राज्यपाल को दिया।  मुखयमंत्री के इस्तीफे के बाद गुजरात की राजीति में हलचल है।  रूपाणी ने विधानसभा चुनाव से 15 महीने पहले यह बड़ा फैसला लिया है।  राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद विजय रूपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। ख़बरों की मानें तो,रूपाणी के इस्तीफे के बाद कल विधायक दल की बैठक का आयोजन भी किया जा सकता है। 

अपने इस्तीफे के बाद पत्रकारों से बातचीत में रूपाणी ने कहा, “मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन में काम करने की अपनी इच्छा के बारे में शीर्ष नेतृत्व को बता दिया है। भाजपा प्रेक्षक यहां (गांधीनगर) आए थे और पार्टी जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला करेगी। अब तक चार नाम सीएम पद के लिए सामने आए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, नितिन पटेल, सीआर पाटिल और पुरषोत्तम रुपाला शामिल हैं। गौरतलब है कि सात अगस्त 2016 को गुजरात के सीएम के तौर पर रुपाणी ने शपथ ली थी।  रूपाणी ने 26 दिसंबर 2017 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *