इस अस्पताल में 24 घंटे में 31 मौतें,बीती रात 7 मौत

महाराष्ट्र में हाहाकार मचा हुआ। राज्य के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में सोमवार कल देर रात सात और मरीजों की मौत हुई है। इनमें चार बच्चे हैं। बीते दिन खबर आई थी कि अस्पताल में 24 घंटे में 24 लोगों की जान गई थी। 48 घंटों के बाद शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। इन 31 मरीजों में से 16 बच्चे थे। राज्य में हड़कंप मचा है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री के  
महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा कि हम पूरी जांच करेंगे। मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को इस संबंध में जानकारी साझा की है। मैं अस्पताल  का दौरा करूंगा और डॉक्टरों की एक समिति भी तैयार होगी।   इस घटना पर डॉ. शंकरराव चव्हाण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई मौतों को लेकर विपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर है। न स्वास्थ्य मंत्री को चिंता है, न डॉक्टर अपना काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *