भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पड़ा था। सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 1956 वोटों से हराया था लेकिन ममता की पार्टी टीएमसी को राज्य में पूर्ण बहुमत मिला था , जिसके बाद ममता ने सीएम पद की शपथ ली थी। इसीलिए 6 महीने के अंदर चुनाव कराना ज़रूरी हो गया था। और ममता को जीत हासिल करके विधानसभा में पहुंचकर आना होगा। और इसीलिए ममता को भवानीपुर सुरक्षित लग रही है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वो इस सीट से विजय हासिल करेंगी। भवानीपुर में 30 सितंबर को विधानसभा उपचुनाव होने है। इस सीट से भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल और वाममोर्चे के श्रीजीब विश्वास चुनावी मैदान में हैं। भाजपा की प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल जो कि पेशे से वक़ील हैं और भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो की लीगल एडवाइजर भी रह चुकी हैं।
आइए आपको बताते हैं कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के पास कितनी संपत्ति है ,
ममता ने चुनाव आयोग को जो हलफ़नामा दिया है उसके मुताबिक़ , सीएम ममता बनर्जी के पास बैंक खाते में बारह लाख दो हज़ार तीन सौ छप्पन रूपए है। और करीब 69,255 रुपये कैश हैं। और ममता के पास नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के रूप में 18,490 रुपये इनवेस्टेड है। वहीं उनके पास 43,837 रुपये कीमत की ज्वैलरी हैं। .