गौरतलब है कि मणिपुर हिंसा अब भयावह रूप ले रही है जिस पर अब महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने आज गुरुवार कोचुप्पी तोड़ते हुए ट्ववीट किया और केंद्र से मदद की मांग की । एक आदिवासी आंदोलन के दौरान बीते दिन बुधवार को यहां हिंसा भड़क गई थी, जिसके बाद सेना और असम राइफल्स को राज्य की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भेजा गया।
हिंसा की तस्वीरें
मेडल विजेता बॉक्सर ने अपने ट्विटर पर राज्य में चल रहे हिंसा की तस्वीरें साझा की और पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी टैग किया। केंद्रीय मंत्रियों को टैग करते हुए मैरीकॉम ने कहा- “मेरा राज्य जल रहा है, कृपया मदद करें।” बीते रात को जमकर हंगामा हुआ है और आज गुरूवार सुबह तक पुलिस बल हिंसाकर्ताओं को गिरफ्तार करने में सक्षम रही।

