आज उत्तराखंड में सुबह कई पर्वतीय इलाकों में भूकंप की दस्तक हुई है। कई जगह भूकंप से इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग डर के कारण घरों के बाहर आ गए हैं। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट, चमोली जिले के जोशीमठ और पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यानी में तड़के भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि किसी प्रकार के नुकसान और जान माल का ख़तरा या नुक्सान नहीं हुआ है। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट इलाके में आज सुबह तड़के सुबह 5.59 बजे भूकंप के तेज़ झटके महसूस हुए। इसका स्केल करीब तीव्रता 4.2 मापी गई।
पुलिस के कंट्रोल रूम से जिला मुख्यालय और उप तहसील धौन्तरी में भी झटके महसूस हुए हैं। जानहानि नहीं हुई है। वहीं चमोली जिले के जोशीमठ में भी आज सुबह 5.58 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। चमोली में भूकंप के तेज झटके से डरे लोग घरों से बाहर निकल आए।

