नई दिल्ली: जैसा कि अब पूरा देश आज तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे का शोख मना रहा है। जिसके बाद सबसे दुखद है की इस हादसे में CDS जेनेरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का निधन हो गया है। आज हुए इस बड़े हादसे में 13 लोगों का निधन हुआ है और भारतीय वायु सेना का एमआई-17V5 हेलीकॉप्टर के इस हादसे में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह अभी बुरी तरह जख्मी हुए है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है।
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान 2020 में एक हवाई आपातकाल के दौरान अपने एलसीए तेजस लड़ाकू विमान को बचाने के लिए मिला था।

