आज का दिन बुधवार बेहद दुखद घटना की खबर लेकर आया,जहाँ आज तमिलनाडू के कुन्नूर में आज हेलीकॉप्टर क्रैश में भारतीय वायुसेना ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत हादसे का शिकार हुए इसमें उनकी पत्नी भी उनके साथ सवार थी और अन्य भी कई। लेकिन बहुत दुखद खबर ये है कि अभी कुछ ही देर पूर्व वायुसेना द्वारा हादसे में सीडीएस विपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत पुष्टि की गई है।
वायुसेना ने ट्वीट कर कहा कि हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई है।
रक्षा म्नत्री राजनाथ ने जताया दुःख -“मैं तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस रावत और उनकी पत्नी व 11 अन्य अधिकारियों के निधन से बेहद दुखी हूं।

