नई दिल्ली : तमिलनाडु में कुन्नूर में आज हुए हेलीकॉप्टर हादसे में देश को बड़ी छति हुई है जिसमें सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें 13 लोगों की जान चली गई है। सबसे दुखद इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी का भी निधन हो गया। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार शुक्रवार (10 दिसंबर) को दिल्ली छावनी में होना तय हुआ है। दोनों के पार्थिव शरीर के कल शाम तक एक सैन्य विमान से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद है। शवों को शुक्रवार को उनके घर लाया जाएगा और लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंतिम सम्मान देने दिया जाएगा। इसके बाद एक अंतिम संस्कार जुलूस निकाला जाएगा, जो कामराज मार्ग से दिल्ली छावनी में बरार स्क्वायर श्मशान तक निकलेगा।
तमाम राजनेता जाता रहे शोक –
सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई ने अन्य भी सभी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी है। विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान Mi-17V5 के पायलट थे, जो सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित 14 लोगों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वह 109 हेलीकॉप्टर यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर भी हैं।
ममता बनर्जी ने बीच में रोकी बैठक –आज जैसे ही बिपिन रावत के हेलीकाप्टर के क्रैश होने की खबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्राप्त हुई उन्होंने तुरंत ही प्रशासनिक समीक्षा बैठक बीच में ही समाप्त कर दी। उन्होंने कहा कि हमें दुखद समाचार मिला है। मैं स्तब्ध हूं। मेरे पास अपना दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं इस बैठक को समाप्त कर रही हूं।

