लखनऊ : आज बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल में आयोजित रैली हुई, आज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले की बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि 2022 में अगर बसपा की सरकार बनती है तो,भावना से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को रोका नहीं जाएगा बल्कि सही समय सीमा पर उन्हें पूरा करवाया जाएगा। आज उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं कुछ छोटी पार्टियों और विपक्षियों के हथकंडों से सावधान रहना है। बसपा को सरकार बनाने से इस बार कोई नहीं रोक सकता।
मायावती ने आज कहा है कि कुछ छोटी पार्टियां अकेले या गठबंधन में रहकर केवल पर्दे के पीछे से सत्ताधारी दल को लाभ पहुँचाया जा रहा है। उनसे सावधान रहना है साथ ही एक पार्टी ऐसी है जो स्वार्थी और टिकटार्थियों को शामिल कर अपना कुनबा बढ़ा रही है।
मायावती नें कहा कि कुछ लोग बसपा को कमजोर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं पर आज इस भीड़ को देखकर उन सभी को यह समझ जाना चाहिए कि बसपा में कितनी ताकत है।
काशीराम पुण्यतिथि बोलीं मायावती,रोकी नहीं जाएंगी केंद्र व राज्य की योजनाएं

