सरकार जल्द लाने जा रही है ये नीति,होगी बड़ी मदद 

देहरादून: प्रदेश में ड्रोन तकनीक के प्रयोगों के साथ इनके लिए राज्य सरकार रास्ते भी तैयार कर रही है। ड्रोन ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए  सभी जिलों में कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। हवाई सेवाओं की तर्ज पर ये ऐसे रास्ते होंगे, जिनसे सरकारी और निजी ड्रोन उड़ान भर पाएंगे। 

दरअसल, ड्रोन के भविष्य में उपयोग को देखते हुए इसके लिए रास्ते तैयार करने की जरूरत महसूस की जा रही है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं विकास एजेंसी ने इसके लिए ड्रोन कॉरिडोर बनाने पर काम शुरू किया है। आईटीडीए के निदेशक अमित सिन्हा का कहना है कि सभी जिलों में ड्रोन संचालन के लिए जो कॉरिडोर बनेंगे, उन्हें आपस में लिंक किया जाएगा। नियम को तोड़ने वालों पर भविष्य में कार्रवाई भी हो सकेगी। ड्रोन संचालन से लेकर ड्रोन की खरीद तक के सभी प्रावधान किए जाएंगे। जल्द ही यह नीति कैबिनेट में आ सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *