बागेश्वर उपचुनाव के लिए 5 नाम आए सामने, हुई बैठक 

भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास की पत्नी या बेटे को मैदान में उतारने पर विचार बना रही है। बीते दिन बृहस्पतिवार को चुनाव संचालन समिति ने संभावित पांच दावेदारों के नामों पर चर्चा करने के बाद तीन नाम चिन्हित किए हैं। उनमें दो नाम दास की पत्नी और बेटे का नाम सामने आया है।  प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व महिला मोर्चा की आशा नौटियाल उपस्थित थी।चंदनराम दास की पत्नी को प्रत्याशी बनाए जाने पर जोर है। हालांकि उनके बेटे की मजबूत दावेदारी मानी जा रही है।  केंद्र से नाम तय होने के साथ ही नामांकन की तारीख घोषित कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *